Breaking News
Home / breaking / भाजपा ने आखिरी सूची में बड़े उलटफेर : गौतम का टिकट काटा, पायलट की चुनौती बढ़ी

भाजपा ने आखिरी सूची में बड़े उलटफेर : गौतम का टिकट काटा, पायलट की चुनौती बढ़ी

ई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां सोमवार को राजस्थान विधानसभा के लिए आठ उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद समिति के सचिव जे. पी. नड्डा ने यहां इन नामों की घोषणा की। इसमें संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम का टिकट काट दिया गया है जबकि यूनुस खान को टोंक से उतारकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को कड़ी टक्कर देने की तैयारी की है।


सूची निम्नलिखित प्रकार से है:

1. कोटपुतली से मुकेश गोयल
2. बहरोड़ से मोहित यादव
3. करौली से ओ पी सैनी
4. टोंक से यूनुस खान (अजित सिंह मेहता के स्थान पर)
5. केकड़ी से राजेंद्र विनायक
6. डीडवाना से जितेन्द्र्र सिंह जोधा
7. खींवसर से रामचंद्र उट्टा
8. खेरवाड़ा (सु.) से नानालाल अाहरी (शंकरलाल खराडी के स्थान पर)

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …