Breaking News
Home / breaking / यात्रियों से भरी जीप को ट्रोले ने मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत

यात्रियों से भरी जीप को ट्रोले ने मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत

Demo pic

 

जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक बड़ी जीप को ट्रोले ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। जीप में सवार लोग मध्य प्रदेश के जीरापुर (राजगढ़) के रहने वाले थे।
टोंक सदर थाने के थानाधिकारी दशरथ सिंह ने बताया कि यह हादसा रात लगभग सवा दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर हुआ। यात्रियों से भरी एक बड़ी जीप को ट्रोले ने पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद जीप एक पुलिया और ट्रोले के बीच फंस गयी। उन्होंने बताया कि आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए कहा, ‘राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में हमारे राजगढ़ के एक ही परिवार के कई भाई बहनों के असामयिक निधन के समाचार से अत्यधिक दुख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …