Breaking News
Home / भीलवाड़ा / रामस्नेही चिकित्सालय में महिलाकर्मी का फिल्मी अंदाज में कत्ल

रामस्नेही चिकित्सालय में महिलाकर्मी का फिल्मी अंदाज में कत्ल

murder
पति का दोस्त ही है कातिल
भीलवाड़ा। शहर के रामस्नेही चिकित्यालय के सोनाग्राफी कक्ष में एक महिलाकर्मी की उसी के पति के दोस्त ने फिल्मी अंदाज में हत्या कर दी और आसानी से फरार भी हो गया। घटना का पता आधा घंटे बाद उस वक्त चलाए जब दो अन्य महिलाकर्मी सोनाग्राफी कक्ष में पहुंची। इस सनसनीखेज वारदात से चिकित्सालय प्रबंधन व स्टाफ के साथ ही मरीजों में भी खलबली मच गई। हत्या कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे इसका खुलासा आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हो पाएगा।
भीमगंज थाना प्रभारी हनुमान सिंह ने बताया कि मूलतया पंडेर हाल संजय कॉलोनी निवासी विष्णुकुमार शर्मा चित्तौडग़ढ़ मार्ग पर स्थित संगम स्पिनर्स में मजदूरी करता है । सुबह छह बजे ड्यूटी पर चला गया। उसकी पत्नी चंदा रामस्नेही चिकित्सालय में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थी। वह भी चिकित्सालय चली गई। सुबह करीब आठ बजे एक व्यक्ति चंदा के साथ चिकित्सालय के सोनाग्राफी कक्ष संख्या 26 में गयाए जो पांच-सात मिनट रहा। इसके बाद साढ़े आठ बजे अस्पताल की दो महिलाकर्मी भावना शर्मा व मोना राणावत सोनोग्राफी कक्ष में पहुंची। इन दोनों ने चंदा को बाथरूम में पड़ा देखा। चंदा का मूहं नल की टोंटी में था। टूटी चालू थी। वहीं बाथरूम की टाईल्स पर खून के धब्बे लगे थे। इन महिलाकर्मियों ने सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद चंदा को अस्पताल के ही न्यूरो आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। दोपहर करीब तीन बजे चंदा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पूर्व सूचना मिलने पर चंदा के पीहर पक्ष के लोग व पति भी अस्पताल पहुंच गया था। एएसपी ज्योतिस्वरुप शर्मा ने भी अस्पताल पहुंच कर वारदात की जानकारी ली। शव को बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर आरसी व्यास कॉलोनी निवासी जयेश पुत्र कृष्णचंद जोशी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जयेश फरार बताया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जयेश के आरसी व्यास कॉलोनी स्थित मकान पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। वहीं उसकी पत्नी के राशमी में एलडीसी होने का पता चलने पर एक पुलिस दल वहां भी भेजा गया है। पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही है।
सीसी टीवी फुटेज से मिला सुराग
वारदात के बाद चिकित्सालय पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक व्यक्ति चंदा को सोनोग्राफी रूम में ले जाता हुआ और पांच.सात मिनट बाद बाहर निकलता दिखाई दिया। चंदा के पति विष्णु ने इस आरोपी की पहचान अपने दोस्त जयेश जोशी के रूप में करते हुए पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोपी को नामजद किया। यह आरोपी अभी एलआईसी का कार्य कर रहा है।
आशंका यह है इस तरह किया कत्ल
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चंदा को पहले जमीन पर पटका या उसे दीवार की ओर धक्का दिया जिससे उसे चोटें आई और खून निकलकर टाईल्स पर जा लगा। इसके बाद आरोपी ने चंदा को बाथरूम में गिरा दिया और नल की टोंटी में चंदा को मुहं घुसा दिया। इससे चंदा के फेंफड़ों में पानी चला गयाए जिससे उसकी मौत हो गई।
10 से 12 साल पुरानी पहचान
विष्णु ने रिपोर्ट में हवाला दिया कि जयेश को वह बारह साल से जानता है। दोनों ने 1996 से 98 तक संगम फैक्ट्री में एक साथ काम किया था। इसके बाद जयेश शास्त्रीनगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में नौकरी करने लगा। विष्णु का कहना है कि उनके बीच पारिवारिक संबंध थे। जयेश उसकी मौजूदगी और गैर मौजूदगी में उसके घर भी आता था।
विष्णु का कहना है कि उसने एक मकान चंद्रशेखर आजाद नगर में यूआईटी से खरीदा था। मकान के लिए जयेश से रुपए भी उधार लिये थे। यह मकान चंदा के नाम पर है जिसके कागजात जयेश के पास है। तीन.चार महीने से उक्त मकान का किराया भी जयेश ले रहा था।
दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया.
पैंतीस वर्षीया चंदा दो बेटियों की मां थी। एक बेटी शहर में हीए जबकि दूसरी कुचामन में पढ़ती है। चंदा की मौत से इन मासूम बेटियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।
विष्णुकुमार का कहना है कि वह सुबह फैक्ट्री गया और काम पर लग गया। सुबह साढ़े आठ बजे बेटी अनिष्टा के स्कूल एसएस पब्लिक की प्रिंसीपल कविता ने अपने फोन से उसे चंदा के रामस्नेही चिकित्सालय में भर्ती होने की सूचना दी। व रामस्नेही अस्पताल के किसी कर्मचारी ने भी मेडम के फोन से बताया कि चंदा गंभीर हालत में भर्ती है। इस पर वह अस्पताल पहुंचा।

Check Also

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा की जाएगी : शंकराचार्य

अलवर। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *