Breaking News
Home / breaking / शादी में मौत का नाच, अवैध समारोह स्थल बना कब्र

शादी में मौत का नाच, अवैध समारोह स्थल बना कब्र

bharatpur
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में बीती रात एक अवैध समारोह स्थल पर हो रही शादी में मानों मौत खुद नाच उठी। सेवर रोड चामंडा माता मंदिर इलाके में स्थित अन्नपूर्णा मैरिज होम की कच्ची दीवार ढह जाने से करीब 60 लोग मलबे में दब गए। चार बच्चों और आठ महिलाओं सहित 24 लोगों की मौत हो गई है और 40 से ज्यादा जख्मी हो गए।

add kamal
वहां लड़की की शादी थी और जयपुर के केजीबी का रास्ता, जौहरी बाजार निवासी दीपचंद सैनी के पुत्र धमेंद्र की बारात गई थी। शादी में मेहमान जब खाना खा रहे थे तभी तेज आंधी-बारिश शुरू हो गई।

इससे बचने के लिए सभी दीवार के सहारे खड़े हो गए। ईंटों की इसी कच्ची दीवार के सहारे कनात आदि बंधे हुए थे। अचानक तेज हवा के दबाव से दीवार भरभराकर गिर गई और चीख पुकार मच गई।

bharatpur1
इसी के साथ लाइट चली जाने से अंधेरा हो गया। अंधेरे में कई जिंदगियां मौत का कफन ओढ़ चुकी थी। बाकी बचे लोगों ने मोबाइल की रोशनी में बचाव कार्य किया। सूचना पाकर प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया।

keva bio energy card-1
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक के अनुसार समारोहस्थल अवैध था। समारोहस्थल संचालक को पूर्व में नोटिस भी दिया गया था लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब 24 जानें जाने के बाद समारोहस्थल को सीज कर दिया गया है।

सीएम ने जताया शोक

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रशासन को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। रातभर बचाव कार्य चलता रहा। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए।
कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंदरा राजे ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

यह भी पढ़ें

बारात में नाचने लगी नागिन, दूल्हे सहित बाराती भागे
goo.gl/hOASQ5

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …