Breaking News
Home / breaking / VIDEO VIRAL : अवैध संबंध के शक में युवक-युवती को बांध कर हैवानियत

VIDEO VIRAL : अवैध संबंध के शक में युवक-युवती को बांध कर हैवानियत

उदयपुर। जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र के उखेड़ी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक युवक गांव में ट्रैक्टर खड़ा कर एक घर में पानी पीने गया तो कुछ लोगों ने उसे धक्का देकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वहां कुछ अन्य लोग भी एकत्र हो गए।

 

भीड़ ने इस युवक पर पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया। इसके बाद उस महिला और युवक को बांध दिया गया और फिर दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई। महिला के पति ने दोनों को लाठियों से पीटा। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस वीडियो के आधार पर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पहाड़ा थाने के एसएचओ नागेंद्र सिंह ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात ऑफिसर एएसआई नारायणलाल ने बताया कि मणिलाल नाम का एक युवक जो उखेड़ी गांव में ट्रैक्टर लेकर रेत (बजरी) भरने गया था।
तभी उसे प्यास लगी तो वो बस्ती में एक घर में पानी पीने चला गया। यह घर संजय का था। यहां संजय की पत्नी और एक अन्य महिला मौजूद थी। संजय की पत्नी पानी लेने के लिए अंदर गई, तभी कुछ लोगों ने उसे धक्का देकर एक कमरे में बंद कर दिया। आसपास महिलाओं को एकत्र कर लिया गया और आरोप लगाया कि संजय के घर पर मौजूद एक अन्य महिला के साथ वो गंदी हरकत करने आया था।

पुलिस ने बताया कि जब लोगों की भीड़ जमा हो गई तो उसे बाहर निकाला गया। महिला और दोनों को रस्सी से बांध दिया गया और उनके साथ हैवानियत की गई। इसके बाद मार खा रही महिला का पति कन्हैयालाल भी वहां पहुंच गया। उसने लाठी से दोनों की जमकर पिटाई की। उसने भी आरोप लगाया कि मणिलाल पानी पीने नहीं आया बल्कि वो यहां गंदी हरकत करने आया था। जैसे-तैसे मणिलाल वहां से निकला और थाने पहुंचा। मणिलाल ने एफआईआर दर्ज करवाई है।

महिला का पति गिरफ्तार : 
गांव के एक ग्रुप में जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने महिला के पति कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में साफतौर पर वो लाठी से इनकी पीटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में पुलिस और भी लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …