Breaking News
Home / breaking / भारत में रोज कितने लोग करते हैं व्हाट्सएप वीडियो कॉल, क्लिक करें और पढ़ें

भारत में रोज कितने लोग करते हैं व्हाट्सएप वीडियो कॉल, क्लिक करें और पढ़ें

whats-app1
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर फ्री वीडियो कॉल की सुविधा शुरू होते ही हम भारतीयों के मजे हो गए हैं।

add kamal

व्हाट्सअप की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक व्हाट्सएप वीडियो कॉल करने के मामले में भारतीयों ने पूरी दुनिया में बाजी मारी है। भारत में व्हाट्सएप उपयोग करने वाले लोग हर दिन करीब 5 करोड़ मिनट के व्हाट्सएप वीडियो कॉल्स करते हैं।

 

व्हाट्सएप ने बीते साल नवंबर में वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू की थी। इसका बड़ा कारण हाल के दिनों में भारत में मोबाइल डाटा कीमतों में आई बड़ी गिरावट है। रिलायंस जिओ की मुफ्त सेवा उपलब्ध कराने की सुविधा के बाद अन्य टेलिकॉम कंपनियों ने डेटा पैकेज बेहद सस्ते कर दिए हैं।

whats app3

दुनियाभर में हर दिन 5.5 करोड़ व्हाट्सएप वीडियो कॉल्स रोज होते हैं। इन कॉल्स के जरिए यूजर्स 34 करोड़ मिनट बात होती है। दुनिया भर में एक अरब लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते है।

keva bio energy card-1

वहीं भारत में हर माह सक्रिय रहने वाले यूजर्स की संख्या 20 करोड़ है। व्हाट्सएप ने हाल ही में पिन टू टॉप के बाद यूजर्स के लिए एक और नया बदलाव किया है। व्हाट्सऐप ने वीडियो कॉलिंग के लिए एक नया आइकन बनाया है, अपने संपर्क के किसी भी यूजर इंटरफेस में देखा जा सकता है।

 

यहां कॉलिंग के लिए दो आइकन नजर आएंगे। जिसमें वीडियो कॉलिंग और वॉयस कॉलिंग है। साथ ही अटैचमेंट आइकन की जगह भी बदल दी गई है। इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर से व्हाट्सऐप को अपडेट कर सकते हैं।

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …