Breaking News
Home / breaking / नामदेव समाज की पंगत में बंटी प्रेम प्रसादी…

नामदेव समाज की पंगत में बंटी प्रेम प्रसादी…

add kamal
टोंक का मशहूर छीपा सप्तमी महोत्सव
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। राजस्थान के टोंक शहर में जन्माष्टमी पर्व से एक दिन पहले त्यौहार जैसी रौनक…नए कपड़ों में सजे-धजे छीपा समाज के महिला-पुरुष और बच्चे…सभी के कदम प्राचीन कुंडियों के बालाजी मंदिर की ओर पड़ रहे थे। देखते ही देखते वहां सैकड़ों समाजबंधु एकत्र हो गए। मौका था छीपा सप्तमी महोत्सव का।

टोंक जिले के समाजबंधुओं सहित आसपास के जिलों और दूसरों राज्यों से आए नाते-रिश्तेदारों व अतिथियों का मेला जुटा। इस बार इस आयोजन में टोंक में रह रहे 16 दर्जी परिवार भी शामिल हुए।

श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति के बैनरतले मंच सजा, अतिथि विराजे…स्वागत सत्कार के बाद शुरू हुआ सम्मान समारोह। इसमें समाज के शैक्षिक प्रतिभाओं और सरकारी सेवा में चयनित समाज के युवाओं का सम्मान किया गया। अतिथियों ने सामाजिक एकता और विकास का आह्वान किया और निर्माणाधीन नामदेव समाज भवन के लिए बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग की घोषणाएं कीं। खात बात यह रही कि बाहर से आए अतिथियों सहित सभी समाजबंधुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया गया और फिर सभी ने सामूहिक गोठ का आनंद उठाया।

विशाल भवन के हॉल में और ऊपर विशाल छत पर बैठी पंगत में समाजबंधुओं ने प्रेम प्रसादी ग्रहण की। गोंद पाक, केसरबाटी, दाल, रायता, भुजिया आदि स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ आपसी प्रेम परोसा गया।

यह आयोजन उस ऐतिहासिक तालाब के किनारे स्थित बालाजी मंदिर में हुआ जहां पुराने जमाने में छीपा समाज के लोग रंगाई-छपाई करते थे, अपनी कुंडियां रखते थे। हालांकि देर शाम को सामूहिक गोठ के दौरान ताबड़तोड़ बारिश ने व्यवधान पैदा किया लेकिन समाजबंधुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

छीपा सप्तमी के इतिहास व अन्य संबंधित खबरें पढ़ेेें–

टोंक में नामदेव समाज के रक्तदाताओं का किया सम्मान

goo.gl/sDyh2T

नामदेव समाज को करनी ही होगी शुरुआत

goo.gl/gtv9z8

छीपा समाज का महा उत्सव

goo.gl/1ifynv

छीपा सप्तमी महोत्सव कैमरे की नजर से –

tonk chhipa samaj1

tonk chhipa samaj

tonk chhipa samaj2tonk chhipa samaj3tonk chhipa samaj4

tonk chhipa samaj5tonk chhipa samaj6tonk chhipa samaj7

tonk chhipa samaj8tonk chhipa samaj9tonk chhipa samaj10tonk chhipa samaj11tonk chhipa samaj12tonk chhipa samaj13tonk chhipa samaj14tonk chhipa samaj15tonk chhipa samaj16tonk chhipa samaj17tonk chhipa samaj18tonk chhipa samaj19tonk chhipa samaj20

  • tonk chhipa samaj21tonk chhipa samaj22tonk chhipa samaj23tonk chhipa samaj24tonk chhipa samaj25tonk chhipa samaj26tonk chhipa samaj27tonk chhipa samaj28tonk chhipa samaj29tonk chhipa samaj32tonk chhipa samaj30tonk chhipa samaj31tonk chhipa samaj33tonk chhipa samaj34tonk chhipa samaj36tonk chhipa samaj37tonk chhipa samaj38tonk chhipa samaj39tonk chhipa samaj40tonk chhipa samaj41tonk chhipa samaj42tonk chhipa samaj43tonk chhipa samaj44tonk chhipa samaj45tonk chhipa samaj46tonk chhipa samaj47tonk chhipa samaj48tonk chhipa samaj49tonk chhipa samaj51tonk chhipa samaj53tonk chhipa samaj54tonk chhipa samaj55tonk chhipa samaj56tonk chhipa samaj57tonk chhipa samaj58tonk chhipa samaj59tonk chhipa samaj60tonk chhipa samaj61tonk chhipa samaj62tonk chhipa samaj63tonk chhipa samaj64tonk chhipa samaj52tonk chhipa samaj50

Check Also

 15 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण मेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *