Breaking News
Home / breaking / नामदेव छीपा समाज के 7 जोड़ों का धूमधाम से सामूहिक विवाह

नामदेव छीपा समाज के 7 जोड़ों का धूमधाम से सामूहिक विवाह

न्यूज नजर डॉट कॉम
पाली। श्री नामदेव छीपा समाज सेवा समिति (108 गांव) निम्बेश्वर महादेव, सांडेराव, पाली के तत्त्वावधान में नामदेव छीपा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 7 फरवरी को आयोजित किया गया। इसमें 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

निम्बेश्वर महादेव स्थित श्री नामदेव छीपा धर्मशाला में 6 फरवरी को दोपहर में विनायक स्थापना हुई। इसके बाद शाम 4 बजे सन्त शिरोमणि नामदेव जी की छवि का लोकार्पण हुआ। रात 9 बजे कार्यकारिणी की बैठक हुई।

7 फरवरी को सुबह बारात आगमन एवं स्वागत हुआ। अल्पाहार के बाद सुबह 9 बजे शोभायात्रा व 9.30 बजे तोरण-सामेला हुआ। इसके बाद वरमाला हुई। गायत्री परिवार ने वैदिक मंत्रों के साथ पाणिग्रहण संस्कार कराया। दोपहर 12 बजे महाभोज हुआ। दोपहर 2 बजे आशीर्वाद व सम्मान समारोह होगा। शाम को विदाई हुई।

समिति के संरक्षक मोहनलाल गेहलोत, अध्यक्ष रिखब चन्द परमार, सचिव रूपचंद गेहलोत, कोषाध्यक्ष नेमीचंद पहाड़िया, उपाध्यक्ष हीरालाल परिहार, सचिव पूरणमल परमार व उप कोषाध्यक्ष विजयराज चौहान सहित पूरी कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समाज बंधुओं से आयोजन में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …