Breaking News
Home / breaking / श्री सत्यनारायण नामदेव समाज सेवा समिति ने मनाई शरद पूर्णिमा

श्री सत्यनारायण नामदेव समाज सेवा समिति ने मनाई शरद पूर्णिमा

 

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में गुरुवार को श्री सत्यनारायण नामदेव समाज सेवा समिति मंदिर तालाबपुरा के तत्त्वावधान में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नामदेव समाज अध्यक्ष राकेश कुमार नामदेव ने की। समाज बंधुओं ने प्रातः भगवान विट्ठल व संत शिरोमणी नामदेव जी का भव्य श्रृंगार किया। भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर आसपास के क्षेत्रों के समाज बन्धु भी मौजूद रहे। सभी ने बैठक आयोजित कर संत शिरोमणी नामदेव जी का 747वाँ जन्मदिवस धूमधाम से मनाने पर चर्चा की।


अध्यक्ष राकेश नामदेव ने बताया कि 31 अक्टूबर को श्री सत्यनारायण नामदेव समाज मंदिर में नामदेव जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान सुबह 4 बजे प्रभात फेरी, 9 बजे नामदेव जी महराज का अभिषेक, 10 बजे श्री सत्यनारायण भगवान की कथा, 11 बजे हवन होगा। दोपहर 1 बजे संत शिरोमणी नामदेव जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर शाम 5 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।


कार्यक्रम में श्रीराम नामदेव काका नाराहट वाले, रामबाबू नामदेव दैलवारा वाले, नारायण नामदेव सतरवाँस वाले, नारायण प्रसाद नामदेव, रामस्वरूप नामदेव, प्रधानाचार्य निर्मल नामदेव, विजय नामदेव, रामगोपाल नामदेव, महेश नामदेव, गोल्डी, ओमप्रकाश बी.आर., सुरेश नामदेव, रानू नामदेव, परमानंद नामदेव, अशोक नामदेव, राजेश नामदेव, विनोद नामदेव, रामस्वरूप नामदेव सहित अन्य नामदेव बन्धु उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें

भीलवाड़ा के नामदेव समाज ने उत्साह से मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …