Breaking News
Home / breaking / आम से भरे ट्रक में छिपकर जा रहे थे, हादसे में 5 मजदूरों की मौत

आम से भरे ट्रक में छिपकर जा रहे थे, हादसे में 5 मजदूरों की मौत

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिले के पाठा गांव के पास एक ट्रक पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक में दो ड्राइवरों और एक कंडक्टर सहित कुल 18 लोग सवार थे। इनमें से 15 हैदराबाद में मजदूरी करते थे। सभी मजदूर आम से भरे इस ट्रक में बैठकर आगरा जा रहे थे।
हादसा एनएच 44 पर नरसिंहपुर और सिवनी सीमा के बीच हुआ है। ट्रक पलटने से 15 मजदूर इसके नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर और एसपी पहुंचे। नरसिंहपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि यह सभी मजदूर ट्रक में छिपकर घर जा रहे थे।
दुर्घटना के बारे जानकारी देते हुए सिविल सर्जन अनीता अग्रवाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। इसमें से एक को सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं दूसरे को फ्रैक्चर हुआ है। अन्य घायलों की हालत स्थिर है। इनमें से एक घायल को तीन दिन से सर्दी, खांसी और बुखार है। इसे देखते हुए 5 मृतकों समेत सभी 18 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। सभी का कोरोना टेस्ट होगा।।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …