Breaking News
Home / breaking / दिलीप कुमार के निधन के बाद बॉलीवुड में दो और मौतें, रामसे का भी निधन

दिलीप कुमार के निधन के बाद बॉलीवुड में दो और मौतें, रामसे का भी निधन

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक कई बुरी खबर सामने आ रही है। दिलीप कुमार के निधन के बाद विधु विनोद चोपड़ा के भाई के निधन की भी खबर सामने आई। अब 80 और 90 के दशक में कई हॉरर फिल्मों का निर्माण करने वाले रामसे ब्रदर्स में से एक कुमार रामसे का निधन हो गया है।
कुमार रामसे का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। वह 85 साल के थे। कुमार रामसे सात भाईयों में सबसे बड़े थे। इससे पहले 2019 में रामसे ब्रदर्स में से एक श्याम रामसे का 67 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Check Also

9 लाख की सोने की चेन लेकर ग्राहक चंपत, ज्वैलर्स के उड़े होश

कुचामनसिटी. शहर के घाटी कुआं बाजार से ज्वैलर की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक …