Breaking News
Home / breaking / उपलब्धि :  भारत को अब अंतरिक्ष में भी कोई नहीं हरा सकता

उपलब्धि :  भारत को अब अंतरिक्ष में भी कोई नहीं हरा सकता

नई दिल्ली । भारत ने दुश्मन के उपग्रह को अंतरिक्ष में ही मार गिराने की क्षमता हासिल कर दुनिया की चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में बताया कि महज तीन मिनट में ‘मिशन शक्ति’ को अंजाम दिया गया और एक लाइव उपग्रह को अंतरिक्ष में ही मार गिराया गया। अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह कारनामा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है।

उन्होंने कहा कि यह परीक्षण कर भारत ने किसी भी अंतर्राष्ट्रीय कानून या संधि का उल्लंघन नहीं किया है, बल्कि यह देश के विकास के लिए रक्षात्मक पहल है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत हमेशा से अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ के खिलाफ रहा है।

Check Also

9 लाख की सोने की चेन लेकर ग्राहक चंपत, ज्वैलर्स के उड़े होश

कुचामनसिटी. शहर के घाटी कुआं बाजार से ज्वैलर की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक …