Breaking News
Home / breaking / नामदेव समाज के महासम्मेलन में उमड़े समाजबंधु, सामाजिक एकता पर जोर

नामदेव समाज के महासम्मेलन में उमड़े समाजबंधु, सामाजिक एकता पर जोर


न्यूज नजर डॉट कॉम

इंदौर। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ-नई दिल्ली के तत्त्वावधान में रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर नगर ने नामदेव समाज एकता की दिशा में मील का पत्थर रखा। यहां संत शिरोमणि श्री नामदेव अनुयायी कल्याण समिति इंदौर की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक एकता के लिए महासम्मेलन का आयोजन किया गया।

साथ ही सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इसमें कई प्रदेशों के छीपा, दर्जी, शिम्पी, टांक, रोहिल्ला, भावसार, वैष्णव आदि बन्धुओं ने शिरकत कर सामाजिक एकता की मशाल प्रज्ज्वलित की।


प्राइम सिटी, मेन रोड स्थित मंगल परिसर में आयोजित इस महासम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान व अन्य अतिथियों ने सामाजिक कुरीतियों के खात्मे पर जोर देते हुए शिक्षा के प्रति जागरुकता की अहमियत बताई।


विभिन्न राज्यों से आए समाजबंधुओं ने समाज को एकता पर जोर दिया। सिरोही राजस्थान से आए छीपा समाज के अध्यक्ष हजारीमल चौहान ने कार्यक्रम के मार्गदर्शक ज्वालाप्रसाद नामदेव बिलासपुर, संयोजक महेन्द्र सिंह नामदेव इंदौर, समिति अध्यक्ष अशोक नामदेव एवं सचिव अजय नामदेव इंदौर को सिरोही की मशहूर तलवार भेंटकर संगठन में ही शक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए नामदेव समाज के वरिष्ठजन का सम्मान किया गया। अध्यक्ष अशोक नामदेव व सचिव अजय नामदेव ने बताया कि इस दौरान मंच से कई युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क था।

शहीद परिवार का सम्मान

समारोह में नामदेव समाज के स्वतंत्रता सेनानी एवं चन्द्र शेखर आजाद के सहयोगी रहे स्व. सीताराम आजाद नामदेव को प्रशासन की ओर ताम्रपत्र दिया गया। साथ ही उनके पुत्र स्व.लल्लूराम नामदेव जो 2 नवम्बर को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि प्रकरण में कर्फ्यू के दौरान झांसी में शहीद हुए थे, उनकी स्मृति में उनकी विधवा ममता नामदेव को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।

महासम्मेलन में नामदेव समाज विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव गाडरवाड़ा, शिवकुमार शहडोल, रामकुमार नरसिंहपुर, जीवनलाल भोपाल, चन्द्रकांति गंजबासौदा, सुरेखा छिदवाडा, सन्त राम कानपुर, रेखा वर्मा, पंकज गाडरवारा,  प्रकाश नामदेव, रामसेवक नामदेव, ग्वालियर से जे.पी. नामदेव, ओमप्रकाश नामदेव,

संजय नामदेव,  महेंद्र नामदेव, रामभरोसे नामदेव, ग्वालियर से जे.पी.नामदेव लश्कर, इंजीनियर जे.पी.नामदेव, संजय नामदेव केडबरी , ओमप्रकाश , चन्दू, मिथलेश नामदेव, इंजीनियर कु.अपेक्षा नामदेव, भोपाल से नवीन नामदेव,  जयपुर से समाजसेवी राजेश जी, कमल छीपा आदि ने भाग लिया।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …