Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल-डीजल के रेट आज फिर बढ़े, लोगों की उम्मीदों को झटका

पेट्रोल-डीजल के रेट आज फिर बढ़े, लोगों की उम्मीदों को झटका

 

अजमेर। तेल कम्पनियों नेे एक दिन के अंतराल के बाद आज गुरुवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। गत कई दिनों से दाम बढ़ते-बढ़ते नए शिखर पर हैं। लोग बेसब्री से दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले एक माह से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाने के बाद बुधवार को कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, आज फिर दाम बढा दिए गए हैं। पेट्रोल 7 पैसे और डीजल 16 पैसे प्रतिलीटर महंगा हुआ है।

अजमेर में आज पेट्रोल 79.42 रुपए और डीजल 73.83 रुपए प्रतिलीटर मिलेगा।

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 09-JAN-20 

Petrol        79.42

Diesel        73.83

Power        82.62

Turbo         77.17

बीते कल के रेट

Date 08-JAN-20

Petrol       79.35

Diesel       73.67

Power       82.55

Turbo        77.02

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …