Breaking News
Home / breaking / बच्चों के गुब्बारे फेंकने से विवाद, युवक को 50 चाकू मारे

बच्चों के गुब्बारे फेंकने से विवाद, युवक को 50 चाकू मारे

नई दिल्ली। खानपुर इलाके में बच्चों के गुब्बारे फेंकने से हुए विवाद में 20-25 लड़कों ने एक युवक को करीब 50 बार चाकू घोंपकर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। उसका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कल आशीष नाम का युवक अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी एक बच्चे ने बाइक सवार कुछ युवकों पर गुब्बारा मार दिया। इससे गुस्साए युवकों ने उस बच्चे की पिटाई कर दी। आशीष ने उन युवकों को रोकना चाहा तो आशीष का युवकों के साथ झगड़ा हो गया।

आज 10-12 बाइकों पर सवार होकर कुछ अज्ञात युवक आए और जिम से अपने घर लौट रहे आशीष पर ताबड़तोड़ चाकूओं और रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में आशीष बुरी तरह से घायल हो गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

 

सीसीटीवी के कैद

यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से 20-25 युवक आशीष पर हमला करने के बाद भागते दिखाई दे रहे हैं।

 

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …