Breaking News
Home / breaking / महिला ने दर्ज कराया एक और रेप केस, गायत्री प्रजापति को भिजवा चुकी है जेल 

महिला ने दर्ज कराया एक और रेप केस, गायत्री प्रजापति को भिजवा चुकी है जेल 

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने रविवार को यहां राठ कोतवाली में पांच लोगों पर बलात्कार एवं धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक चित्रकूट निवासी महिला ने गायत्री प्रजापति के विरूद्ध बलात्कार करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसमें उसे जेल जाना पड़ा था। उसी महिला  ने कोतवाली राठ में स्थानीय निवासी रामसिंह और उसके पिता प्यारेलाल, मां गंसी देवी, रामसिंह की पत्नी उत्तरा एवं राठ निवासी मोहम्मद कमाल के खिलाफ बलात्कार, घोखाधड़ी और मारपीट की दर्ज कराई है।

महिला का आरोप है कि करीब 12 साल से वह अपने पति यज्ञदत्त से अलग रह रही है। तीन साल पहले उसकी फेसबुक आईडी पर राठ कस्बा निवासी रामसिंह राजपूत से उसकी दोस्ती हो गई थी। रामसिंह ने खुद को अकेला बताया था जबकि वह शादीशुदा था।

महिला का आरोप है कि इसलिए वह रामसिंह की बातों में आ गई और राम सिंह ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …