Breaking News
Home / breaking / रंगपंचमी 25 मार्च को, फिर उड़ेंगे खुशियों के रंग-गुलाल

रंगपंचमी 25 मार्च को, फिर उड़ेंगे खुशियों के रंग-गुलाल

 

 

न्यूज नजर : होली की धूम अभी कम नहीं हुई है। होली और धुलंडी के बाद अब रंगपंचमी त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं। देश के कई हिस्सों में यह पर्व मनाया जाता है। चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा।

 

 

पौराणिक मान्यता है कि इस दिन आसमान में रंग उड़ाने से रज और तम का प्रभाव कम होकर उत्सव का सात्विक स्वरूप निखरता है और देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों के अनुसार रंग पंचमी अनिष्टकारी शक्तियों पर विजय पाने का पर्व है।

 

 

प्राचीन समय में जब होली उत्सव कई दिनों तक मनाया जाता था, उस समय रंगपंचमी के साथ उसकी समाप्ति होती थी। होली का आरंभ फाल्गुन माह के साथ हो जाता है और फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के बाद यह उत्सव चैत्र मास की कृष्ण प्रतिपदा से लेकर रंग पंचमी तक चलता है। देश के कई हिस्सों में इस अवसर पर धार्मिक और सांकृतिक उत्सव आयोजित किए जाते हैं।

 

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …