Breaking News
Home / breaking / लॉकडाउन में ढील के साथ ही पेट्रोल डीजल के दाम चढ़े, जानिए आज के रेट

लॉकडाउन में ढील के साथ ही पेट्रोल डीजल के दाम चढ़े, जानिए आज के रेट

अजमेर। लॉकडाउन में ढील के साथ ही तेल कम्पनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाना शुरू कर दिया है। पिछले 3 महीने में दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भारत में लोगों की जेब को राहत नहीं मिली है। केंद्र सरकार ने एक्ससाइज ड्यूटी और राज्य सरकारों ने वैट बढा दिया। इससे यहां पेट्रोल डीजल की क़ीमतें कम नहीं हुई।

तेल कम्पनियों ने आज रविवार को पेट्रोल 65 पैसे और डीजल 60 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

अजमेर में आज के रेट

 आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के रेट हैं।

Date 07-JUN-2020

Petrol        78.13

Diesel        70.64

Power        81.53

Turbo         74.15

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …