Breaking News
Home / breaking / किशोरी के साथ गैंगरेप, एक आरोपी अरेस्ट

किशोरी के साथ गैंगरेप, एक आरोपी अरेस्ट

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बगेन की रहने वाली किशोरी शुक्रवार रात शौच के लिए बधार में गई थी। इसी बीच गांव के ही गोलू सिंह और टुनटुन यादव ने उसे अकेला देख कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दोनों युवकों ने किशोरी को घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी देकर छोड़ दिया। किसी तरह की किशोरी अपने घर पहुंची और मां को अपनी आपबीती बताई।

 

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने इसकी सूचना शनिवार की सुबह महिला थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित टुनटुन यादव को गिरफ्तार कर लिया जबकि गोलू सिंह भागने में सफल रहा।

महिला थानाध्यक्ष सुशीला देवी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे के लिए छापेमारी जारी है।

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …