Breaking News
Home / breaking / शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी, राजस्थान तक असर

शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी, राजस्थान तक असर


नई दिल्ली। पहाड़ों की रानी शिमला में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। मंगलवार से यहां बर्फबारी जारी है। शहर के रिज, मालरोड, पीक और संजौली में बर्फबारी हुई है। शिमला शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से रूक-रूक कर बर्फबारी का दौर जारी है।

बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे चमक उठे हैं। दिल्ली सहित आसपास के राज्यों से सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में अचानक सर्दी बढ़ गई है। शीतलहर के चलते पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है।

शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ने के साथ ही प्रशासन पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है। शहर में कई सड़कों पर वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है।

बर्फबारी के चलते स्थानीय कारोबारियों सहित किसानों-बागवानों के चेहरे भी खिल गए हैं। बागवानी के लिए दिसंबर की बर्फबारी रामबाण मानी जा रही है। बर्फबारी का मजा लेने के लिए शिमला, मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर लोग पहुंच रहे है।

हिमाचल में चोटियां बर्फ से लद गई हैं। राज्य के उपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फ की सफेद चादर में ढके पहाड़ों का नजारा देखते ही बनता है।

Check Also

9 लाख की सोने की चेन लेकर ग्राहक चंपत, ज्वैलर्स के उड़े होश

कुचामनसिटी. शहर के घाटी कुआं बाजार से ज्वैलर की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक …