मुंबई। एक फौजी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर विवाद में आई बॉलीवुड एक्ट्रैस विद्या बालन को एक सैनिक ने करारा जवाब दिया है। इस युवा सैनिक ने फेसबुक पेज कर करारी कविता के माध्यम से विद्या की जमकर क्लास लगा दी है। यह वीडियो खूब देखा जा रहा है।
विद्या ने हाल ही अपने साथ हुई घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एक बार वो भी छेड़खानी का शिकार हो चुकी हैं। एक बार वो कॉलेज में पढ़ते हुए वीटी स्टेशन पर खड़ी थी तो उनके सामने एक आर्मी मैन आया और उनको घूर घूर के देखने लगा और वो उनकी ब्रैस्ट को ही देख रहा था, उनके अनुसार उस आदमी ने उनको असहज किया था।
देखें वीडियो
विद्या बालन के इस बयान से देशभर में खलबली मच गई। उसके आरोपों का जवाब अपनी एक वीडियो के ज़रिये दिया। राहुल सांगवान नामक इस युवक ने खुद को आर्मी जवान बताया है।
इस युवक ने कविता के माध्यम से विद्या को खूब खरी खोटी सुनाई है। इस वीडियो को फेसबुक के Youth BJP बीजेपी नाम के पेज पर अपलोड किया है।