Breaking News
Home / breaking / तांत्रिक से अवैध सम्बन्धों में पति का गला घोंट दिया

तांत्रिक से अवैध सम्बन्धों में पति का गला घोंट दिया

murder3
नई दिल्ली। एक महिला ने तांत्रिक से अवैध सम्बन्धों की वजह से अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। उसने गमछे से पति का गला घोंट दिया। आरोपी महिला का नाम अरुणा है और मृतक पति एम्स में बटेर माली का काम करता था। दिल्ली पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

add kamal

दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में रहने वाली अरुणा अपने पति नथुनी प्रसाद से संतुष्ट नहीं थी। उसका अपने ही गांव के संजीव पासवान से अवैध सम्बन्ध थे।

 

अरुणा मूलतः बिहार के एक गांव की रहने वाली है। अवैध सम्बन्धों में बाधक बनने पर उसने व उसके प्रेमी संजीव ने विगत मार्च में ही उसकी हत्या की साजिश रच ली।

गमछे से गला घोंट कर हत्या

अरुणा ने फोन पर अपने तांत्रिक प्रेमी संजीव के कहे मुताबिक पहले अपने पति नथुनी प्रसाद को नींद की दवा दी और जब नथुनी बेसुध हो गया तो उसी के गमछे से उसका बेरहमी से गला घोंट दिया। इस दौरान वह मोबाइल पर लगातार अपने प्रेमी से निर्देश लेती रही।

keva bio energy card-1

 

प्रेमी लाया नींद की दवा

सोची समझी साजिश के तहत संजीव दिल्ली आया और यहां पर नींद की दवा खरीद कर अरुणा को देकर फिर बिहार चला गया। इन्हीं दवाइयों को खाने मे मिला कर अरुण ने अपने पति को दिया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।

आरोपी महिला अरुणा और तांत्रिक संजीव ने एक दूसरे से बात करने के लिए एक एक सिम खरीद रखी थी। पुलिस अब तांत्रिक बाबा को तलाश करने में लगी है।

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …