Breaking News
Home / breaking / बाथरूम में नहाते हुए ससुर ने बनाई वीडियो क्लिप, करता था ब्लैकमेल

बाथरूम में नहाते हुए ससुर ने बनाई वीडियो क्लिप, करता था ब्लैकमेल

add kamal

आगरा। आगरा थाना जगदीश पुरा क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ पिता समान ससुर और नंदोई ने जो किया, उसके बाद उसे सुनकर कोई भी सिहर उठे। जब उसने उन दोनों की मांग पूरी नहीं की, तो उन्होंने एक वीडियो क्लीपिंग बना ली, जिसके जरिए वे उसे ब्लेकमेल करने लगे।

blackmail1A

पीडि़त लड़की ने मायके वालों को अपनी दास्तां बताई, तो वे उसे अपने घर ले आए। पीडि़ता ने एसएसपी से शिकायत की है।

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में निवासी रजनी काल्पनिक नाम की शादी उसके क्षेत्र में ही पांच साल पहले हुई थी।

लड़की ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके ससुर और नंदोई मायके से पैसे लाने की मांग करने लगे। दहेज की मांग उसका पति भी करता था। पीडि़त ने बताया कि जब उसने दहेज लाने के लिए मना कर दिया, तो उसका उत्पीड़न शुरू हो गया।

01-37-14-images

उसे ससुराल में मारापीटा जाने लगा प्रताडि़त किया जाने लगा। दहेज उत्पीड़न का दर्द झेल रही पीडि़ता रजनी ने बताया कि उसका पति नपुंसक है। ससुर और देवर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए दबाव डालते थे।

किसी दिन उन्होंने बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद वे उसे वीडियो दिखाते और संबंध बनाने के लिए दबाव डालते। थक हारकर एक दिन वो उस घर से भाग निकली। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी।

आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद ससुर और नंदोई को पुलिस पकड़ कर थाने तो ले आई, लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया। पीडि़ता ने बताया कि डायल 100 का एक सिपाही ससुरालियों की पैरवी कर रहा है।

keva bio energy card-1

समाजसेविका प्रतिमा भार्गव ने पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए गुरुवार को एएसपी अनुराग वत्स से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि एक सिपाही ने उन्हें पीडि़त लड़की की मदद न करने के लिए धमकी भी दी है। एएसपी अनुराग वत्स का कहना है कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …