Breaking News
Home / breaking / भारत-चीन के बीच फिर खूनी झड़प, दोनों के कई सैनिक जख्मी

भारत-चीन के बीच फिर खूनी झड़प, दोनों के कई सैनिक जख्मी

जम्‍मू। लद्दाख सेक्‍टर में चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच एक बार फिर खूनी झड़प के समाचार हैं। इसमें दोनों देशों के सैनिक घायल भी हुए हैं। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए पीछे धकेल दिया है। हालांकि भारतीय सैनिकों के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
यह घटना 29 और 30 अगस्‍त की रात को हुई जब पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। भारतीय जवानों ने जब इसका विरोध किया तो चीनी सैनिक मारपीट पर अमादा हो गए। इस पर भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पीछे धकेल दिया है।
खबरों के अनुसार इस झड़प में कोई घायल हुआ या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। पर रक्षा सूत्र कहते हैं कि दोनों ओर से करीब दो दर्जन जवान जख्‍मी हुए हैं।
मालूम हो कि गत 15 जून की रात गलवान घाटी चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव गरमाया हुआ है।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …