Breaking News
Home / breaking / मुस्लिम महिला ने दी धमकी-हिन्दू धर्म अपना लूंगी

मुस्लिम महिला ने दी धमकी-हिन्दू धर्म अपना लूंगी

add kamal
अलीगढ़। तीन तलाक पर मचे बवाल के बीच एक मुस्लिम महिला ने अपने ससुराल वालों की प्रताडऩाओं से तंग आकर हिन्दू धर्म अपनाने की धमकी देकर सनसनी मचा दी है।

muslim lady1
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के जमालपुर इलाके में रहने वाली 30 साल की रेहाना ने पति और सुसराल वालों पर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए यह धमकी दी। रेहाना अपनी 4 साल की बेटी के साथ ससुराल के बाहर धरने पर बैठी है।
पुलिस के मुताबिक रेहाना बुलंदशहर जिले की रहने वाली है और उसकी शादी 2012 में मोहम्मद शरीफ के साथ हुई थी। रिश्ते में तनाव आने के कारण वह अपनी बेटी के साथ माता-पिता के घर चली गई थी। बाद में वह बच्ची के साथ वापस लौटी तो ससुराल वालों ने घर में नहीं घुसने दिया। इस पर रेहाना धरने पर बैठ गई।

रेहाना ने अपने पति पर किसी महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि एक साल पहले वह रिश्तेदार की मौत पर अपने मां के घर गई थी और तब से लेकर अभी तक वह वहीं रह रही थी।

keva bio energy card-1

जब उसने पति से घर वापस ले जाने के लिए कहा तो वकील आए और उन्होंने जल्द ही घर वापस ले जाने का भरोसा दिया और वापस नहीं आए। इसके बाद उसने खुद पति के घर जाने का फैसला किया। जब वह पति के घर पहुंची तो घर पर ताला लगा देखा। इसके बाद पीडि़ता पति के घर के सामने धरने के बाहर बैठ गई है।

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …