Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / चांचौड़ी में नामदेव जन्मोत्सव 10 व 11 नवम्बर को

चांचौड़ी में नामदेव जन्मोत्सव 10 व 11 नवम्बर को

sant-namdev1
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। श्री चारभुजा मंदिर नामदेव छीपा समाज संस्थान, चांचौड़ी जिला पाली की ओर से 10 व 11 नवम्बर को संत नामदेव जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

namdev-news-com
अध्यक्ष हंसराज परमार, सचिव कैलाश सोलंकी व कोषाध्यक्ष हस्तीमल गहलोत ने बताया कि दो दिवसीय समारोह के पहले दिन 10 नवम्बर को सुबह 11 बजे कार्यकारिणी की बैठक होगी। शाम 4 बजे संत नामदेव सामाजिक सेवा योजना के तहत फार्म वितरण व जांच कार्य किया जाएगा।

 

शाम 5 बजे स्वजातीय बंधुओं का स्वागत, शाम 6.30 बजे महाआरती व महाप्रसादी होगी। रात 8.30 बजे वार्षिक सभा और इसके बाद रात्रि सत्संग होगा। इसमें दिलूराजा रानी, दिनेश भाटी, महेंद्र भाटी, सुरेश भाटी, हसमुख परमार व अन्य प्रस्तुतियां देंगे।

add
अगले दिन 11 नवम्बर को सुबह 7 बजे नाश्ता, 9 बजे संत नामदेव की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे महाप्रसादी होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे कार्यकारिणी की बैठक व समापन होगा। समारोह के दौरान संत नामदेव वाटिका में गेट का लोकार्पण भी होगा।

add-godreg
ये होंगे अतिथि
महोत्सव का उद्घाटन समाजसेवी विजयराज चौहान करेंगे। विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण कींजड़ा व आमंत्रित अतिथि सीताराम टांक होंगे।
इनके अलावा गोविंद कुमार रामलाल परमार बिजापुर, जगदीश कुमार उम्मेद मल सोलंकी चामुंडेरी, राजेश कुमार ओगड़मल गहलोत दादाई, मदनलाल फूलचंद परिहार बाकली, बाबूलाल रूपचंद राठौड़ बारवा, मनोजकुमार बाबूलाल नामा तखतगढ़, जगदीश कुमार रामलाल नामा नोवी, रामकृष्ण मूलचंद सोलंकी नरोली, जेठमल हजारीमल परिहार तखतगढ़, राजेन्द्र कुमार चौथ मल परिहार तखतगढ़, सोगेश कुमार पुखराज परमार भारून्दा, शांतिलाल शेषमल परमार भुती, जेठमल लाल चंद गहलोत गुड़ाएंदला, राजेश कुमार मंशाराम सोलंकी चामुंडेरी, ललित कुमार लिच्छीराम सोलंकी बीसलपुर, नटवरलाल केसरीमल सोलंकी सांचौड़ी, मोहनलाल गंगाराम परिहार बारवा, जवेरचंद गमनीराम सोलंकी शिवगंज, नवीनकुमार देवीचंद परमार बिजापुर, हरिलाल चुन्नीलाल परिहार सेवाड़ी, सुनराज चुन्नीलाल परिहार सेवाड़ी, बदाम बाई हस्तीमल भाटी खुड़ाला, मंजुला बेन मगनजी पहाडिय़ा तवरी व पुखराज सोमाजी परिहार रूखाड़ा बतौर अतिथि शिरकत करेंगे।

Check Also

प्रसिद्ध TV कलाकार कपिल पंजाबी ने अजमेर में किया मतदान 

न्यूज नजर डॉट कॉम अजमेर। लोकतंत्र का आधार मताधिकार है। यह अधिकार होने के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *