Breaking News
Home / breaking / BJP ने चौंकाया : सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को बनाया राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष

BJP ने चौंकाया : सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को बनाया राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर चौंका दिया है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से आठ महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को हटाकर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। लोग कयास लगा रहे थे कि सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, ओम माथुर और अन्य सीनियर नेताओं में से किसी नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। सांसद सीपी जोशी का नाम कहीं भी चर्चाओं में नहीं था। इसके बावजूद भी पार्टी ने यह चौंकाने वाला निर्णय लिया है।
सितंबर 2019 में सतीश पूनियां को जब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। तब भी यह चौंकाने वाला निर्णय था क्योंकि उन दिनों सतीश पूनियां का नाम भी चर्चाओं में नहीं था।
सतीश पूनिया का 3 साल का कार्यकाल सितंबर 2022 में पूरा हो गया था। हालांकि पार्टी के कई नेताओं का कहना था कि विधानसभा चुनाव तक प्रदेश नेतृत्व में बदलाव नहीं होगा लेकिन अब केंद्रीय नेतृत्व ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …