Breaking News
Home / मंदिर दर्शन / धनोप माता शक्तिपीठ की चमत्कारिक सिद्घि

धनोप माता शक्तिपीठ की चमत्कारिक सिद्घि

dhanop mata ji
भीलवाड़ा।  जनआस्था का केंद्र धनोप माता शक्तिपीठ अपनी चमत्कारिक सिद्घि के कारण क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कर चुका है। पौराणिक मान्यता के अनुसार धनोप माता व भैरवनाथ का मंदिर राजा धुंध ने बनवाया था।  धनोप माता राजा धुंध की कुल देवी थी।

हजारों भक्तों ने दी हाजिरी

जिले के प्रसिद्ध धनोप शक्तिपीठ, घाटाराणी सहित अन्य देवीय स्थलों पर दुर्गाष्टमी मेले में हजारों भक्तों ने माता के दरबार पहुंच कर हाजिरी दी। शक्तिपीठों पर विशेष आरती के दर्शन के लिए भक्तजन का रात्रि से ही पहुंचना प्रारंभ हो गया था।

धनोप मातेश्वरी के दर्शन करने के लिए भक्तजन कतारबद्घ होकर खड़े थे। विभिन्न रास्तों से हजारों की तादाद में आने वाले पैदल यात्रियों का भी मंगलवार रात्रि से ही धनोप पहुंचने के लिए प्रारंभ हुआ सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहा।

इससे पूर्व रात्रि को धनोप मंदिर प्रन्यास ट्रस्ट के तत्वाधान में भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। इसमें कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय कर दिया।

धनोप माता मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। शक्तिपीठ पर सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Check Also

रेलवे ने शुरू की ‘भारत दर्शन ट्रेन’, 13 दिनों की होगी यात्रा

नई दिल्‍ली। आईआरसीटीसी यानी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आज से ‘भारत दर्शन ट्रेन’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *