Breaking News
Home / breaking / नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू

नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू

add

 सूप और डलियों से सजने लगा बाजार

chhath-pooja
धनबाद। झरिया कोयलांचल की फिजा में आस्था के महापर्व छठ की महक बिखरने लगी है। गुरुवार से शुरु हो रहे इस 4 दिवसीय पर्व की तैयारियां घर-घर में शुरु हो गयी है। पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होगी। इस दिन व्रती क्षेत्र के विभिन्न नदियों और घाटों में जाकर स्नान-ध्यान करेंगे और वहां से जल लायेंगे। इसके बाद खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य तथा प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ पारण कर व्रती अपना उपवास तोड़ेंगे।

daliya
छठ को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल शुरु हो गयी है। सूप और डालियों का बाजार सजने लगा है। फल व्यापारियों ने भी बड़ी मात्रा में फल मंगा लिए हैं। बाजार में भीड़ से बचने के लिए कई परिवार बुधवार से ही छठ पर्व की खरीदारी में जुटे दिखे। छठ पर्व के लिए परदेश में रहने वाले लोग अपने-अपने घर लौट रहे हैं। छठ पर्व पर झरिया के राजा तालाब के अलावा आनंद भवन तालाब, सिंह नगर, बनियाहीर 7 नंबर, 4 नंबर काली मंदिर के अलावे मोहलबनी स्थित दामोदर घाट में अर्घ्य देने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *