Breaking News
Home / breaking / भगवान जगन्नाथ हुए बीमार!…जानिए क्यों

भगवान जगन्नाथ हुए बीमार!…जानिए क्यों

jagannath

 रथयात्रा समारोह प्रारंभ
पन्ना। पन्ना की ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा समारोह स्नान यात्रा से आरंभ हो गया है। यह 164 साल पुरानी ऐतिहासिक रथयात्रा हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। रथयात्रा समारोह के प्रथम दिवस भगवान जगन्नाथ स्वामी की स्नान यात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा प्रात: पूजा अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी को सुसज्जित करके मंदिर परिसर में लाया गया।

उन्हें परम्परा के अनुसार सहस्र छिद्रों वाले क्लश से औषधियुक्त जल से स्नान कराया गया। स्नान के बाद विधिवत पूजा अर्चना की गई। प्रात: 9.30 बजे पूजा अर्चना करने के साथ भक्तों ने भगवान की आरती की। पन्ना राज परिवार के सदस्य पूर्व सांसद श्री लोकेन्द्र सिंह ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की पूजा अर्चना की। परम्परा के अनुसार स्नान के बाद भक्तों में पवित्र जल से युक्त छोटे क्लश लुटाए गए। महिलाओं, वृद्धजनों तथा बच्चों ने भगवान के आशीर्वाद के रूप में पवित्र जल से भरे क्लश प्राप्त किए।

स्नान यात्रा में कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पशुपालन, पीएचई, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य ने शंख बजाकर तथा आरती करके भगवान जगन्नाथ स्वामी की वंदना की। कलेक्टर शिवनारायण सिंह चौहान ने भी स्नान के बाद भगवान के झांकी के दर्शन किए तथा आरती की।

समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी, बृजेन्द्र सिंह बुन्देला, पार्षदगण, अधिकारी एवं बडी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। पूजा अर्चना के बाद भगवान मंदिर में वापस लौट गए। अब उन पर तेज गर्मी के कारण लू का प्रकोप हो गया है। भगवान अगले 15 दिन तक रोगी अवस्था में रहेंगे। उनके पट 15 दिन बाद दर्शन के लिए पुन: खुलेंगे।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *