Breaking News
Home / breaking / महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, 151 में विशेष पास की सुविधा

महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, 151 में विशेष पास की सुविधा

 11-55-21-Z

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर अलग ही रौनक देखने को मिल रही है।

चाक-चौबन्द व्यवस्था के बीच महाकाल मंदिर में अलसुबह से लोगों की भीड़ जमा हो गई और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। हालांकि, दर्शनार्थियों के लिये गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

add kamal

इसके बावजूद लोगों में खासा उत्साह है और भगवान महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। महाकाल मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

keva bio energy card-1

महाकालेश्वर मन्दिर में बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा की दृष्टि से 151 रूपये के विशेष पास के विक्रय के लिये महाकाल मन्दिर के आसपास सात काउंटर अलग-अलग स्थानों पर लगाये गये हैं।

महाकाल के दर्शन के लिये चार प्रवेश द्वार रखे गए हैं। शुक्रवार को अलसुबह करीब ढाई बजे भस्मार्ती के लिए महाकाल मंदिर के पट खुल गए थे। इसके बाद सुबह की भस्मार्ती शुरू हुई, जिसमें हजारों की संख्या श्रद्धालु शामिल हुए। तत्पश्चात प्रात: 7.30 से 08.15 तक दद्योदक आरती हुई। इस दौरान भी हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …