Breaking News
Home / breaking / हेलीकॉप्टर से भेजी छड़ी मुबारक, अमरनाथ यात्रा संपन्न

हेलीकॉप्टर से भेजी छड़ी मुबारक, अमरनाथ यात्रा संपन्न

जम्मू। कोरोना के कारण इस बार अमरनाथ यात्रा भी नहीं हो सकी। सांकेतिक रूप से यात्रा शुरू हुई और सांकेतिक रूप से ही रक्षाबंधन पर सम्पन्न हो गई। अमरनाथ यात्रा की प्रतीक पवित्र छड़ी मुबारक अमरनाथ गुफा में श्रावण पूर्णिमा के दिन स्थापित करने के साथ ही यात्रा संपन्न हो गई।
छड़ी मुबारक को कुछेक साधुओं के साथ ही हेलीकॉप्टर से गुफा तक ले जाया गया था ताकि यात्रा को सांकेतिक तौर पर संपन्न करवाया जा सके।
पवित्र छड़ी मुबारक सोमवार श्रावण पूर्णिमा के दिन अमरनाथ गुफा में पहुंची। वहां सभी धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रों और पूजा-अर्चना से संपन्न किए गए। इसके बाद भगवान शिव से कोरोना संकट से निजात दिलाने की प्रार्थना भी की गई।
महंत दीपेंद्र गिरि ने इस अवसर पर एक संदेश में यात्रा की प्राचीन परंपरा और इतिहास से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा करीब 150 साल पुरानी है।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 21 जुलाई को वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू करने को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए इस साल वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया था। हालांकि कई दिनों तक इस पर चर्चा चली थी और तैयारियां भी की गई। कोरोना के मद्देनजर भक्तों के लिए नियम बनाए गए। सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई थी। कैंप लगाए गए, यहां तक कि आधार शिविर भी तैयार किया गया था। बाद में यात्रा रदद् कर दी गई।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …