Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / आलेख नामदेव सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बने

आलेख नामदेव सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बने

namdev ji01
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। बिलासपुर में श्री नामदेव समाज विकास परिषद एवं युवा परिषद की जिला कार्यकारिणी का गठन नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष राजेश नामदेव की मौजूदगी में किया गया।

khemraj nama solanki add
इस दौरान सर्वसम्मति से नामदेव समाज विकास परिषद का जिलाध्यक्ष आलेख वर्मा को बनाया गया। उनके अलावा संतोष वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। संतोष नामदेव एवं शिवराम चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। कोषाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला महामंत्री मुकेश नामदेव व अंकेक्षक डॉ.के.पी.नामदेव को बनाया गया।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष राजेश नामदेव ने समाज में एकता व शिक्षा की महत्ता बताते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही तरक्की कर सकता है। आज नामदेव समाज तेजी से शिक्षा की ओर अग्रसर है। निश्चित ही आने वाले समय में नामदेव समाज अग्रणी होगा। उन्होंने कहा कि संत नामदेव ने समाज एवं राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनके मार्ग का अनुसरण करते हुए नामदेव समाज एकता के बलबूते आगे बढ़ेगा।

Check Also

शारीरिक संबंध बनाने से महिला ने मना किया तो गला घोंटकर कर दी हत्या

अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत जमुनिया टोला में 13 मार्च को वार्ड क्रमांक 5 में किराए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *