Breaking News
Home / breaking / नामदेव छीपा समाज भी सेवा में जुटा, मास्क व भोजन वितरण

नामदेव छीपा समाज भी सेवा में जुटा, मास्क व भोजन वितरण

न्यूज नजर डॉट कॉम
पाली। कोरोना आपदा में हर जगह नामदेव समाज ने अपनी सेवाएं देने में जुटा है। पाली मारवाड़ श्री नामदेव छीपा समाज भी मास्क सिलकर मुफ्त वितरण कर रहा है। साथ ही जरूरतमंद को गर्म भोजन मुहैया करा रहा है।
पाली समाज अध्यक्ष राजेश पटनेचा ने बताया कि पाली नामदेव छीपा समाज युवा मंडल और महिला मंडल सहित सभी इस दुखद की घड़ी में एकजुटता के साथ जिला प्रशासन के साथ जरूरतमंद की मदद कर रहे हैं। सरकारी फंड में नगद राशि, खाद्य पदार्थों के साथ ही अपने पुश्तैनी कार्य सिलाई के माध्यम से मास्क सिलकर निशुल्क वितरण कर रहे हैं।
इस कार्य में लक्ष्मण जी डुंगरी,  महेश पाटनेचा, जगदीश परिहार, प्रवीण राठौड़, पूरन जी परमार, रामसुख जी पायक, रुप जी खमयचा, दिनेश, गिरीराज, मनोज, सुनिल पाटनेचा, राजेंद्र देवड़ा, रमेश चोहान, ब्रजमोहन गेहलोत, प्रवीण पंवार, विजय पंवार सहित महिला मंडल की प्रेमलता गेहलोत, भाग्यवन्ती गेहलोत, कुमकुम भाटी आदि सेवादार की भूमिका में हैं।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …