Breaking News
Home / breaking / नामदेव समाज महिला मंडल का गठन, महके हल्दी कुमकुम

नामदेव समाज महिला मंडल का गठन, महके हल्दी कुमकुम

add kamal   नामदेव न्यूज डॉट कॉम अजमेर। मध्य प्रदेश के खरगोन नगर में नामदेव नवयुवक मंडल की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में समाज की महिलाओं एवं बहनों के लिए हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम  आयोजित किया गया। इस मौके पर महिला मंडल का गठन भी किया गया। IMG-20170123-WA0002IMG-20170123-WA0001 कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को सुहाग की वस्तुएं भेंट कीं।  कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। उनकी उपस्थिति व उत्साह को देखते हुए महिला मंडल का गठन किया गया। इसमें बबिता महेन्द्र टेलर  को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। screenshot_2017-01-11-00-55-02-021_com-google-android-gm युवक मंडल के मुकेश पिरा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। गंगाधर सर ने मकर संक्रांति  पर्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संतोष मंडवाल घोषणा की कि यदि महिला मंडल  नामदेव धर्मशाला में  सिलाई का कार्य करती है तो आर्थिक मित्र मंडल द्वारा 5 सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। मृदुल सागर नामदेव ने जिला महिला मंडल बनाने का आग्रह किया। अंत में प्रशान्त मंडवाल ने सभी का आभार जताया।

Check Also

 12 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …