Breaking News
Home / breaking / नामदेव समाज में महिला शक्ति को आगे लाने की अनोखी पहल

नामदेव समाज में महिला शक्ति को आगे लाने की अनोखी पहल

add1seema
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। महिला सशक्तीकरण केवल कहने-लिखने से नहीं बल्कि करने से ही आ सकता है। इसी भावना के साथ नामदेव समाज की महिला शक्ति को आगे लाने के लिए एक अनोख प्रयास किया गया है। बरलुट पुणे निवासी समाज के छगन बी.छीपा ने वाट्सएप पर बने गु्रप नामदेव युवा विचार मंच का एडमिन सीमा परिहार को बनाया है।
दरअसल नामदेव समाजबंधु वाट्सएप पर बने कई ग्रुप्स में सक्रिय हैं। बड़े पैमाने पर समाजबंधु वाट्सएप के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं। कई गु्रप में महिलाएं भी शामिल हैं। इसी बीच छगन बी.छीपा के मन मेंं विचार उपजा कि क्यों ना किसी महिला को ग्रुप एडमिन का सम्मान दिया जाए ताकि वह समाज की अन्य महिलाओं को भी आगे ला सकें। इस पर उन्होंने मुंबई निवासी सीमा परिहार को गु्रप एडमिन बनने का आग्रह किया।
महिला शक्ति की पहचान हैं सीमा परिहार
उरण नवी मुंबई निवासी प्रकाश परिहार की धर्मपत्नी सीमा परिहार मूलत: राजस्थान की हैं। उनका ससुराल बोया -बाली राजस्थान में हैं और पीहर पाली में है। पिता भंवरलाल परिहार समाज के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। सीमा परिहार के पति उरन में मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं जबकि पोस्ट ग्रेजुएट सीमा परिहार खुद घर से ही साडिय़ों का व्यवसाय कर रही हैं। इसके अलावा वह महिला मंडल में सक्रिय हैं। सीमा ने 1995 से राजनीति में भी सक्रिय हैं और वर्तमान में उरन कांगे्रस की महिला अध्यक्ष हैं। वह कॉलेज प्रेसीडेंट रह चुकी हैं। नि:संदेह सीमा परिहार के सामाजिक मंच पर सामने आने से कई अन्य महिलाओं को भी आगे आने का मौका मिलेगा। सीमा को गु्रप एडमिन बनाने के पीछे छगन बी.छीपा की सोच को नामदेव न्यूज डॉट कॉम का सलाम।

khemraj nama solanki add

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *