Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / मन्दसौर का नामदेव समाज धूमधाम से मनाएगा दशहरा और शरद पूर्णिमा

मन्दसौर का नामदेव समाज धूमधाम से मनाएगा दशहरा और शरद पूर्णिमा

 

 

add-godreg

नामदेव न्यूज़ डॉट कॉम

अजमेर। मन्दसौर के नामदेव समाज ने दशहरा और शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय किया है। शुक्रवार रात सत्यनारायण मंदिर स्थित समाज के कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय किया गया।

add

अध्यक्ष अशोक बघेरवाल ने बताया कि दशहरे के दिन सुबह 10 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर बड़ा मंदिर से रावण को लच्छा बांधने सभी समाज बंधु जाएंगे। शाम 4 बजे बलवीर व्यायामशाला के अखाड़े के साथ राम रथ रावण वध के लिए दशहरा मैदान रवाना होगा।

शाम 7 बजे गोधूलि वेला में रावण दहन होगा।

इसी तरह शरद पूर्णिमा की रात खानपुरा स्थित सत्यनारायण मंदिर में सामूहिक उत्सव मनाया जाएगा। रात 12 बजे आरती के बाद खीर का वितरण होगा।

 

नामदेव समाज की खबरों के लिए क्लिक करें

नामदेव समाज की खबरों के लिए क्लिक करें    goo.gl/XH5Emc

Check Also

अचानक कार का गेट खोलने से हुआ हादसा, बस के नीचे आए तीन छात्र

दमोह। यहां एक कार चालक की गलती का खामियाजा बाइक सवार युवकों को उठाना पड़ा। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *