Breaking News
Home / breaking / सन्त शिरोमणी नामदेव जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

सन्त शिरोमणी नामदेव जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। श्री नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ जिला शाखा रायपुर ने सोमवार को टिकरापारा रायपुर में सन्त शिरोमणी नामदेव जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। समाजजन ने सन्त श्री के चित्र पर पुष्प आदि अर्पित किए।

इस दौरान समाज बंधुओं ने सामाजिक उत्थान पर चर्चा की । साथ ही सन्त नामदेव एवं विट्ठल मन्दिर के लिए भूमि चयन को लेकर विचार विमर्श किया। महिला एवं युवा कार्यकारणी का गठन एवं आगामी  युवक युवती परिचय सम्मेलन आदि की रूपरेखा तय की।

 


इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के संरक्षक योगाचार्य के.एल.नामदेव, शंकर लाल नामदेव, जिला अध्यक्ष नारायण नामदेव, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुषमा नामदेव, प्रान्तीय अध्यक्ष राजेश नामदेव, अनिल वर्मा,  राजेन्द्र श्री वासन, ललित नामदेव, लवकेश नामदेव, सूरज सिंह वर्मा, एडवोकेट राजेश नामदेव, डी.पी. नामदेव, के. के. नामदेव,  के. डी. वर्मा, एस. के. श्रीवासन,  एस. के. वर्मा, डा.राजश्री नामदेव, अनिल बरोलिया, तुलसी राम नामदेव, श्रीमती लता बरोलिया, तारा वर्मा, अनिता श्रिवासन,  मीरा श्री वासन,  गीता नामदेव, शोभा वर्मा, दुर्गा वर्मा, लोकेश्वरी वर्मा, चन्द्रकला वर्मा, गोविंद प्रसाद नामदेव, कुमुद नामदेव, सुनील नामदेव, आशा नामदेव, आरती नामदेव,  राकेश नामदेव, डी.पी. वर्मा, राखी नामदेव, समाज के होनहार युवा चेतन नामदेव एवं प्रान्तीय महामन्त्री धर्मेश नामदेव सहित अन्य समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …