Breaking News
Home / breaking / गर्मी ने तोड़ा दस साल रिकार्ड , पारा 46 के पार

गर्मी ने तोड़ा दस साल रिकार्ड , पारा 46 के पार

hot1

भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में गर्मी का कहर इस कदर जारी है जैसे सूर्यदेव आग उगल रहे हों। भीषण गर्मी से अस्पतालों में जगह तक नहीं मिल रही है। दिन पर दिन मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। मई माह में गर्मी ने पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए एक नया रिकार्ड बना लिया है। मंगलवार को राजधानी भोपाल का तापमान 45.5 डिग्री तक पहुंच गया।
राजधानी में गर्म हवाओं का सुबह से ही चलना शुरू हो गया। ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग की बारिश हो रही है, इस भीषण गर्मी ने लोगों को गर्म हवाओं के साथ लू और उमस ने भी अपनी चपेट में लिया है।

प्रदेश के अधिकांश स्थानों का तापमान 46 डिग्री पार हो गया है। मध्य प्रदेश में गर्मी का असर आदमियों के साथ अब तो वन्यप्राणियों पर पडऩे लगा है। प्रदेश में अधिकांश इलाकों में पानी की कमी से प्राणियों की मौत तक हो चुकी है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान भी 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के मध्य पहुंच गया है। आने वाले दिनों प्रदेश के तापमान में यह बढ़ोत्तरी जारी रहेगी।
क्यों पड़ रही गर्मी :- मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान से आ रहीं गर्म हवाओं से राजधानी सहित प्रदेश का तापमान बढ़ा है, जिससे लोगों को गर्मी से परेशानी हो रही है।
मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *