Breaking News
Home / breaking / चिड़ियाघर में पिंजरे से बाहर आ गई बाघिन, मचा हड़कम्प

चिड़ियाघर में पिंजरे से बाहर आ गई बाघिन, मचा हड़कम्प

add kamal

 

इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के नवलखा क्षेत्र में स्थित चिडिय़ाघर में सोमवार को सुबह पिंजरे में बंद बाघिन जमुना फिर बाहर आ गई। जू के पीछे के इलाके में पहुंच गई। बाघिन के पिंजरे से बाहर आने की घटना बीते 15 दिन में दूसरी बार घटी है। लोगों ने उसे पिंजरे से बाहर घूमते देखा, तो घबरा गए, जिससे चिडियाघर में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों को इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने फौरन बाघिन को पकड़ा और पिंजरे में बंद कर दिया।

tiger

 15 दिन दूसरी घटना

इस तरह की घटना 15 दिन पहले भी घट चुकी है, जब बाघिन जमुना पिंजड़े से छलांग लगाकर बाहर आ गई थी। उस समय बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी थी। जू कर्मियों ने जानकारी मिलते ही बाघिन को पकड़कर वापस पिंजरे में पहुंचा दिया, लेकिन 15 दिन में दूसरी बार इस तरह की घटना से जू प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं।

हालांकि, जू अधिकारियों का कहना है कि यहां दर्शकों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है। बाघिन को बाहर घूमते देख यहां तैनात अमला फौरन हरकत में आ गया और बाघिन को पकड़कर तुरंत पिंजरे में बंद कर दिया है।

यह किया दावा

अधिकारियों का कहना है कि जानवरों के उनके बाड़े से निकलने की घटना फिर नहीं घटेगी, इसके लिए सभी तरह की व्यवस्थाओं की जांच करके उन्हें पुख्ता किया जाएगा। बता दें कि आज जू का अवकाश था, इसलिए ज्यादा भीड़ नहीं थी। वरना बड़ा हादसा होने की संभावना थी।

kewa-product

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …