Breaking News
Home / मध्यप्रदेश / छेड़छाड़ से परेशान 16 साल की लड़की ने खुद को लगाई आग

छेड़छाड़ से परेशान 16 साल की लड़की ने खुद को लगाई आग

fire suiside
जबलपुर।  रोज-रोज की छेड़छाड़ एवं अश्लील कमेंट्स से परेशान 16 वर्षीय लड़की ने आग लगाकर जान दे दी। 10वीं कक्षा की छात्रा ने पूर्व में मझौली पुलिस को शिकायत में बताया था कि घर से स्कूल जाते समय रास्ते में एक लड़का उसका लगातार पीछा कर छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़ने का प्रयास करता है।

मझौली टीआई ने मामले को हल्के में लिया, जिससे शोहदे के हौसले बुलंद हो गए। उसने होली के बहाने पुन: छेड़छाड़ की, जिससे क्षुब्ध होकर लड़की ने सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कांकरदेही निवासी एक परिवार की बेटी अंशिका (परिवर्तित नाम) कल शाम जली अवस्था में मृत मिली।

प्रारंभिक पूछताछ में अंशिका के पिता ने बताया कि वह शाम को बेटी को घर पर अकेला छोड़कर पान खाने बाजार गया था, तभी पड़ोसी युवक ने उन्हें सूचना दी कि घर से तेज धुआं निकल रहा है। घर पहुुंचे पिता ने दरवाजा खोला तो उसकी आंखें फटी रह गईं। आग मेंं बुरी तरह जलने से अंशिका की मौत हो चुकी थी।

पूछताछ में पिता ने बताया कि मनोज चौधरी नामक लड़का उनकी बेटी को परेशान कर छेड़छाड़ करता था। चंद दिन पहले ही उसने रास्ते में उसका हाथ पकड़ने का प्रयास किया था। बेटी ने मनोज द्वारा की गई हरकत के संबंध में जानकारी दी थी। बेटी की मौत से बदहवास पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेती तो वह दोबारा ऐसी हरकत नहीं करता।

शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया होता तो शायद बेटी जिंदा होती। घटना स्थल पर यह चर्चा भी रही की मृतका अंशिका की जीभ बाहर निकली हुई है। किसी ने उसका गला घोटने के बाद हत्या को आत्महत्या बनाने के लिए आग लगा दी। पड़ोसियों ने पुलिस बताया कि जब वह घर पहुंचे तो दरवाजा भी खुला हुआ मिला। प्रथम दृष्टया पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Check Also

अचानक कार का गेट खोलने से हुआ हादसा, बस के नीचे आए तीन छात्र

दमोह। यहां एक कार चालक की गलती का खामियाजा बाइक सवार युवकों को उठाना पड़ा। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *