Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / गंज बासौदा में नामदेव बंधु स्नेह रंग में रंगे

गंज बासौदा में नामदेव बंधु स्नेह रंग में रंगे

ganjganj7ganj5

पॉलिथीन मुक्त होगा गंज बासोदा
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। मध्यप्रदेश के गंज बासौदा शहर में रविवार को नामदेव समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया

गया। समस्त नामदेव समाज कार्यकारिणी गंज बासौदा के अध्यक्ष हिम्मत सिंह नामदेव व सचिव दीपक नामदेव ने बताया

कि शीतला शक्तिधाम धर्मशाला में समाज का पहला होली स्नेह मिलन समारोह हुआ। इसमें समाजबंधुओं ने सांस्कृतिक

प्रस्तुतियां दीं और आपस में गुलाल खेलकर एक-दूजे का स्नेह रंग में रंग दिया।

नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश भोपाल के प्रांतीय अध्यक्ष अवध नारायण नामदेव ने समाजबंधुओं को होली की

शुभकामना देते हुए इस आयोजन की प्रशंसा की।
नामदेव समाज गंज बासौदा के अध्यक्ष हिम्म्मत सिंह नामदेव ने समिति पदाधिकारियों व समाजबंधुओं को कार्यक्रम सफल

बनाने पर बधाई देते हुए आभार जताया। इसके बाद समाजबंधुओं ने सामूहिक भोज का आनंद उठाया।

होली मिलन और स्नेह भोज समारोह का शुभारंभ नामदेव समाज विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण नामदेव, ग्रामीण अध्यक्ष केसर सिंह नामदेव, ओम प्रकाश नामदेव, भीकम सिंह नामदेव, राज कुमार नामदेव, कमल किशोर नामदेव और श्रीमति दुर्गा नामदेव सहित अतिथियों ने संत शिरोमणी नामदेव जी महाराज की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया। होली मिलन समारोह में एक दूसरे को तिलक लगाकर संगठित होने का संकल्प लिया साथ ही समाज के विकास और उत्थान के लिए सतत संघर्ष करने और गरीब स्वजाति बंधुओं को हरसंभव मदद देने की बात कही गई

बेटियों ने बांधा समा

समारोह में उस समय समा बंध गया। जब गंज बासौदा नामदेव समाज के सचिव दीपक नामदेव की सुपुत्री तनु अनुजा नामदेव और मेहलुआ  चौराहा निवासी महेंद्र नामदेव की सुपुत्री कीर्ति नामदेव ने भजन “श्याम तेरी बंसी घायल कर जाती है” गया। लाड़ली बेटियों की शानदार प्रस्तुति की जमकर सराहना की गई। खास बात यह है कि बेटियों ने पुरस्कार की राशि कार्यकारणी समिति को सौंपी

समारोह में गंजबासौदा नामदेव समाज कार्यकारणी समिति ने गंजबासौदा शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए कार्य योजना बनाई है। जिसका शुभारंभ अप्रैल माह से किया जाएगा। जिसके लिए नामदेव समाज की गरीब महिलाएं कागज के लिफाफे और कपड़े के थैला बनाएंगी।
इस दौरान भोपाल, राजगढ़, साजापुर, रायसेन, अशोकनगर, गुना, मुगावली, सागर, बीना, जरुआखेडा, मंडी बामोरा, विदिशा, शमशाबाद, लटेरी, मुरवास और आनंदपुर सहित क्षेत्र के नामदेव समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जितेंद्र नामदेव और प्रदेश प्रवक्ता मनोज नामदेव ने किया।

कार्यक्रम के आयोजक. गंजबासौदा नामदेव समाज अध्यक्ष हिम्मत सिंह नामदेव, सचिव दीपक नामदेव, ओमप्रकाश नामदेव, रामकिशोर नामदेव, यशपाल नामदेव, जितेंद्र नामदेव, रामसेवक नामदेव, दशरथ नामदेव, जगदीश नामदेव, कृष्ण बिहारी नामदेव, हरि गोविंद नामदेव, जगदीश नामदेव, सोनू नामदेव, सुशील नामदेव, जयप्रकाश नामदेव, रामबाबू नामदेव, गजेंद्र नामदेव, रिंकू नामदेव और अशोक नामदेव आदि थे।

ganj1ganj2ganj3ganj6
झूंठा कस्बे में भी जमा रंग
श्री सावलाजी मंदिर झूंठा में फाग उत्सव मनाया गया। इसमें नामदेव समाज के महिला पुरुषों ने ठाकुरजी के साथ होली फू

लों से खेली और फाग गीत गाए। महौल पूरी तरह फाग रंग में रंगा हुआ नजर आया। इस मौके पर युवा संगठन के चुनाव

भी हुए। समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से दिलीप टाण्डी झूंठा को अध्यक्ष चुना। समाजबंधुओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत

किया।

Check Also

अचानक कार का गेट खोलने से हुआ हादसा, बस के नीचे आए तीन छात्र

दमोह। यहां एक कार चालक की गलती का खामियाजा बाइक सवार युवकों को उठाना पड़ा। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *