Breaking News
Home / breaking / मौलाना ने किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के लिए भी किया मजबूर

मौलाना ने किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के लिए भी किया मजबूर

ग्वालियर। मौलाना ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और पति ने गर्भपात भी करवाया। मध्य प्रदेश में एक महिला ने अपने पति और कुछ लोगों पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया और देह व्यापार के धंधे में भी ढकेला गया। बताया जा रहा है धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म और फिर वेश्यावृत्ति करवाने के इस मामले में पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 3 अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है।

 यह भी देखें

मामला ग्वालियर का है। महिला ने लिखित तौर से अपनी शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। इस शिकायत में बताया गया है कि एक युवक ने अपना नाम बदल कर पहले उनके साथ दोस्ती की। इसके बाद युवक ने उनके साथ संबंध बनाए और जब वो गर्भवती हो गईं तब उनका गर्भपात भी करवा दिया। महिला के मुताबिक बाद में इसी शख्स ने उनसे शादी भी रचा ली।
महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद उनके घर एक मौलाना आया। मौलाना ने महिला को बताया कि उनकी शादी अवैध है और उन्हें दोबारा मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करनी होगी। साथ ही साथ मौलाना ने महिला से यह भी कहा कि उन्हें इसके लिए धर्म परिवर्तन करना होगा। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने धर्म परिवर्तन से मना किया तब उनके दो देवरों और मौलाना ने उनके साथ बलात्कार किया।

सावधान, यह भी देखें

पीड़िता ने अपनी सास पर इल्जाम लगाया है कि उन्होंने उसे देह व्यापार के धंधे में जबरन धकेल दिया। महिला का कहना है कि उन्हें कई दिनों तक कमरे में कैद रखा जाता था और वहां उनके साथ दुष्कर्म होता था। बीते 20 अप्रैल को यह महिला किसी तरह वहां से भाग निकलीं और अपने मायके पहुंच कर परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद उनकी मदद से महिला ने थाने में केस दर्ज करवाया है।
एसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3 लोगों की तलाश अभी जारी है। महिला के आरोपों की अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …