Breaking News
Home / breaking / विचार महाकुंभ 12 से 14 मई तक, विख्यात विद्वतजन देंगे उदबोधन

विचार महाकुंभ 12 से 14 मई तक, विख्यात विद्वतजन देंगे उदबोधन

vichar kumbh

उज्जैन । सिंहस्थ का सार्वभौमिक संदेश देने के लिये तीन-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ उज्जैन के समीप ‍नि‍नोरा ग्राम में 12 से 14 मई तक होगा। महाकुंभ का उदघाटन 12 मई को सुबह 10 बजे होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव व अन्य ने तैयारियों का जायजा लिया।

उदघाटन सत्र में सुबह 10 से 12 बजे तक सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोहन भागवत, महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरिजी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सिकियोंग सीटीएडी धर्मशाला लोबसंग संगे और कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय प्रणब पण्डया के उदबोधन होंगे।

दोपहर 12.30 से 2 बजे तक और दोपहर 3 से सायं 4.30 बजे तक समानांतर सत्र होंगे। शाम 5 से 7 बजे तक पूर्ण सत्र ‘स्वच्छता सरिता कुंभ” में चिदानंद मुनिजी, केन्द्रीय जल-संसाधन मंत्री उमा भारती, प्रो. जाय ओ. कीफे-दक्षिण अफ्रीका और प्रो. नकमुरा-जापान सारगर्भित विचार व्यक्त करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता सांसद अनिल माधव दवे करेंगे।

13 मई को पहला सत्र ‘कृषि एवं कुटीर कुम्भ”
विचार कुम्भ के दूसरे दिन 13 मई को सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक पूर्ण सत्र ‘कृषि एवं कुटीर कुम्भ” में योग गुरु स्वामी रामदेवजी, सुरेश जोशी, उपाख्या भैय्याजी जोशी, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वंदना शिवा, रेबेका-न्यूयार्क, मनीष कुमार और सुभाष पालेकर के प्रतिनिधि व्याख्यान देंगे। जया जेटली सत्र की अध्यक्षता करेंगी।

दोपहर 12 से 1.15 बजे तक पूर्ण सत्र ‘सतत विकास एवं जलवायु परिवर्तन” में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावड़ेकर, दयानंद भार्गव और डॉ. डेविड फ्राले का उदबोधन होगा। इस सत्र के अध्यक्ष सुभाष काक होंगे। दोपहर 1.20 से 2 बजे तक भवदीप कांग की सदगुरु जग्गी वासुदेवजी से चर्चा होगी।

अपरान्ह 3 से 4.30 बजे तक पूर्ण सत्र ‘सम्यक जीवन” में भिक्खुनी धम्मानंदा-थाईलेंड, स्टीफन नेप, रामदास लाम्ब, मिशेल क्रेमो और वेट्टे रोशर व्याख्यान देंगे। इस सत्र की अध्यक्षता वेन बनागला उपतिस्सा नायक थेरो करेंगे।

शाम 5 से 7 बजे तक सत्र ‘शक्ति कुम्भ” में श्रीमती गीता गुंदे, स्वामिनी विमलानंद और निवेदिता भिड़े उदबोधन देंगी। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा इस सत्र की अध्यक्षता करेंगी।

विचार कुम्भ का तीसरा दिन
विचार कुम्भ के तीसरे दिन सुबह 9 से 11 बजे तक विशेष पूर्ण सत्र ‘सम्यक जीवन” पर सम्पंथान नेता प्रतिपक्ष श्रीलंका, डी.एन. थुंगवेल मंत्री भूटान, खील राज रेग्मी नेपाल, साधन चंद्र मजूमदार सांसद बांग्लादेश, दातो एस.के. देवगनी मलेशिया, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ रमन सिंह, मुख्यमंत्री राजस्थान श्रीमती वसुधंरा राजे सिंधिया, मुख्यमंत्री झारखण्ड रघुवर दास, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेन्द्र फड़नवीस उदबोधन देंगे। सत्र की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी।

समापन सत्र में पूर्वान्ह 11.30 से मध्यान्ह 1.30 बजे तक सिंहस्थ-2016 के सार्वभौम संदेश का विमोचन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में होगा। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना विशेष अतिथि होंगे। सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।

Check Also

अजमेर में मस्जिद में सो रहे मौलवी की हत्या, मुस्लिमों में रोष

अजमेर। रामगंज थाना क्षेत्र के कंचन नगर में स्थित मस्जिद में हुए एक हमले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *