Breaking News
Home / breaking / शादी में डांस करते करते-करते स्टेज पर गिरी महिला, निकला दम 

शादी में डांस करते करते-करते स्टेज पर गिरी महिला, निकला दम 

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में महिला संगीत कार्यक्रम में नाचते समय मंच पर एक महिला की गिरने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बंडोल थाना क्षेत्र के बखारी गांव में बुधवार को एक महिला की संगीत कार्यक्रम में अन्य महिलाओं के साथ नाचते- नाचते मंच पर अचानक गिर गई। इस घटना में महिला की मौत का वीडियो भी सामने आया है।

बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि बुधवार रात बखारी गांव में शादी समारोह से पहले साहू परिवार में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान संगीत कार्यक्रम में महिलाएं स्टेज पर डांस कर रही थी। डांस के दौरान 55 साल की महिला जथा बाई अचानक मंच पर गिर गई।

 

यह भी देखें

लोगों ने तुरंत महिला को निजी अस्पताल ले गए। वहां से महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के मुताबिक महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …