Breaking News
Home / breaking / साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बीजेपी दफ्तर में बेहोश होकर गिरीं, अस्पताल में भर्ती

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बीजेपी दफ्तर में बेहोश होकर गिरीं, अस्पताल में भर्ती

 

भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा की आज बीजेपी कार्यालय में अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। सासंद आज बीजेपी कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रदर्शनी का उद्घाटन में शामिल हुई थी। आनन-फानन में राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। प्रज्ञा ठाकुर के करीबियों ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है। मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गाड़ी में बैठाकर अस्पताल भेजा।

इस हालत के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

प्रज्ञा ठाकुर तीन महीने बाद हाल ही में दिल्ली से लौटी हैं। लॉकडाउन के दौरान वे दिल्ली में ही थीं। उनका दिल्ली के एम्ज अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। इससे पहले साध्वी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस द्वारा दी गई प्रताड़ना के चलते वे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेल रही हैं।
साध्वी प्रज्ञा ने गत दिनों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के बाद भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि कांग्रेस ने जो प्रताड़नाएं मुझे नौ वर्षों में दी थी उनके कारण मेरी कई चोटें उभरती हैं, अब वह तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मेरे आंख के रैटिना से लेकर दिमाग तक सूजन हो गई और मवाद भर गई। इसके कारण मेरी एक आंख से बिल्कुल दिखना बंद हो गया जबकि दूसरी आंख से थोड़ा-सा दिखता था। उन्होंने कहा कि अब भी मेरी दाई आंख से धुंधला दिखता है और बाई आंख से बिल्कुल नहीं दिखता।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …