Breaking News
Home / breaking / हवालात में बंद रेप के आरोपी ने खुद को लगाई आग

हवालात में बंद रेप के आरोपी ने खुद को लगाई आग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना में बंद दुष्कर्म के एक आरोपी द्वारा खुद को आग लगा लिए जाने की घटना के चलते वह गंभीर रूप से झुलस गया था। अब घटना के एक दिन बाद उसकी हालत में मामूली सुधार होना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज बताया कि दुष्कर्म के आरोपी राजकुमार ने कल हवालात के अंदर स्वयं को आग लगा ली थी। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया।

वहां से उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां अब उसकी हालत में हल्का सुधार हुआ है। इससे पूर्व कल इस मामले में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

उपाध्याय ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद ही आरोपी द्वारा आग लगाने के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि कटारा हिल्स क्षेत्र के पुरानी बस्ती का रहने वाला राजकुमार चाय की दुकान चलाता था। उसे सोमवार की रात एक छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Check Also

 19 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …