Breaking News
Home / breaking / खूनी मुर्गे ने ली ढाई साल के बच्चे की जान, जिसने भी देखा-सुना रह गया हैरान

खूनी मुर्गे ने ली ढाई साल के बच्चे की जान, जिसने भी देखा-सुना रह गया हैरान


सहारनपुर। लोग मुर्गे को मारते हैं, यह तो सभी को पता है लेकिन मुर्गा किसी इंसान को मार सकता हो, यह कभी नहीं देखा-सुना होगा। अब ऐसा भी हो चुका है। एक मुर्गे ने ढाई साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं।


सहारनपुर के गांव खुशहालीपुर कलां में गत दिवस यह घटना हुई। गांव में रहने वाला महकार सिंह दिन में मजदूरी पर गया था। इसके पीछे घर में उसकी पत्नी ललिता व पांच साल का बेटा रोहन, ढाई साल का कालू व एक साल की बेटी दीपू थी।

दोपहर में खेलते-खेलते ढाई साल का कालू पड़ोसी के आंगन में चला गया। पड़ोसी मुर्गे-मुर्गियां पालता है। वहां कालू ने मुर्गे को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान मुर्गा आक्रामक हो गया और उसने कालू के सिर पर चोंच से प्रहार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।

सिर में लगी चोट के चलते कालू वहीं बेहोश हो गया। खून से लथपथ बच्चे को लेकर परिजन छुटमलपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …