Breaking News
Home / breaking / अपनी शादी का वीडियो यू-ट्यूब पर देख दंग रह गई…छत से लगा दी छलांग

अपनी शादी का वीडियो यू-ट्यूब पर देख दंग रह गई…छत से लगा दी छलांग

जयपुर। यहां शादी में वीडियोग्राफी करने वाले एक युवक की वजह से एक विवाहिता की जान पर बन आई। विवाहिता ने मकान की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। उसकी जान तो बच गई लेकिन कई हड्डियां टूट गईं। अब वह विवाहिता अस्पताल में भर्ती है।

ऐसा क्या था वीडियो में ?

आमतौर पर शादी में दुल्हन की विदाई वाला पल सबसे भावुक होता है। इस महिला की शादी नवंबर 2016 को हुई थी। शादी का वीडियो जिस वीडियोग्राफर बनाया, उसने विदाई के वक्त दुल्हन के रोने की क्लिप्स यू-ट्यूब पर अपलोड कर दीं।


कुछ दिन पहले विवाहिता ने जब यू-ट्यूब पर सर्फ किया तो वह हैरान रह गई। उस पर अपनी शादी का वीडियो नजर आया। उसके लिए परेशान करने वाली बात यह थी कि वीडियो पर बड़ी संख्या में कमेंट्स किए गए थे। इस वीडियो को पहले ही 8 लाख लोग देख चुके थे और उस पर 80 हजार से ज्यादा कमेंट्स थे।

 

इनमें से कई बेहद अश्लील कमेंट्स थे। इससे विवाहिता बेहद घबरा गई। उसे बदनामी का डर सताने लगा। इसी डिप्रेशन में उसने अपने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
गनीमत रही कि उसकी जान नहीं गई मगर वह अब भी अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच झूल रही है। उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गई हैं।
मामले का पता चलते ही विवाहिता के परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को अदालत ने जेल भेज दिया।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …