Breaking News
Home / breaking / 19 सितम्बर मंगलवार 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

19 सितम्बर मंगलवार 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 
आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074 शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 11.53 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ

 

 

मेष :- आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। ग्रह अनुकूल नहीं हैं। अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से आपका मन परेशानी का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। स्वजन को लेकर मन दुःखी होगा।

वृषभ :- आर्थिक कार्य में प्रारंभ में कुछ अड़चन आएगी लेकिन बाद में पूर्ण होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश करने में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं।

मिथुन :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता महसूस करेंगे। परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। आर्थिक लाभ होगा तो अवश्य परंतु मध्याहन के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा।

कर्क :- आज आपके धन की आय आत्य और व्यय अधिक होगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन में ध्यान रखिएगा। भ्रांति खडी न हो इसका भी ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आपकी समस्या से परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

सिंह :- आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करिएगा। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजन के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार से भचें। मध्याहन के बाद आपका मन स्वस्थता प्राप्त करता हुआ अनुभूत होगा।

कन्या :-  आपका आज का दिन आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद ग्रह प्रतिकूल होंगे।

तुला :-  आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सन्मान बढे़गा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में संतान और पत्नी की ओर से लाभ के योग हैं।

वृश्चिक :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पडें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद घर, कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर परेशानी हो सकती है।

धनु :- आज आप सावधानीपूर्वक दिन बिताएं। क्रोध करने से हानि होने की आशंका है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में अफसरों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से चेतकर चलिएगा।

मकर :- आज दिन मिला-जुला रहेगा। स्वजन के साथ घूमने-फिरने का और खान-पान का प्रसंग उपस्थित होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा। अधिक खर्च हो जाएगा। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।

कुंभ :- आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिकरुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे। बिगड़े काम भी सधेंगे।

मीन :- आज आपका दिन अच्छी तरह बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढेगी। मित्रो से हुई भेट से आनंद होगा। विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। प्रियपात्र के साथ हुई भेट आनंददायी होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …